लेबल

30 मई 2025

नई किताब -सियासत भी इलाहाबाद में संगम नहाती है

माननीय न्यायमूर्ति श्री पंकज मित्तल जी
न्यायधीश उच्चतम न्यायालय

प्रतिष्ठित परिवार में जन्म इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकालत फिर यहीँ पर माननीय न्यायधीश के रूप में शपथ. जम्मू कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायधीश पुनः राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश. वर्तमान में भारत के सर्वोच्च न्यायालय में न्यायधीश. सहज सरल सौम्य माननीय मित्तल साहब क़ानून के मर्मज्ञ होने के साथ हिन्दी साहित्य के प्रति अगाध लगाव रखते हैं. साहित्यकारों के प्रति हृदय में सम्मान का भाव रखते हैं. माननीय का हृदय से आभार.
 
माननीय न्यायमूर्ति आदरणीय श्री पंकज मित्तल
जी को अपना ग़ज़ल संग्रह भेंट करते हुए


8 मई 2025

एक देशगान -ये काशी का विहान है

 

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री जी

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री जी

भारत के माननीय प्रधानमंत्री जी को समर्पित गीत

अवधपुरी 

की शाम है 

ये काशी का विहान है.

माँ भारती की 

शान है 

ये मोदी तो महान है.


मन में 

राम शिव बसे हैं 

भक्त है केदार का,

पर्वतों की

घाटियों में

वृक्ष देवदार का,

देश की 

कठिन घड़ी में 

यह सरल निदान है.


छत्रपति का 

तेज है 

यह वीर छात्रसाल है,

विश्व राजनीति का 

चाणक्य 

ये कमाल है,

यह आस्था का

गीत है

यह देश का गुमान है.


सैनिकों से 

पर्वतों की 

चोटियों पे जा मिला,

फिर बर्फ से 

ढकी हुई 

जमीन पर कमल खिला,

यह अंधकार में 

अखण्ड ज्योति 

दीपदान है.

कवि 

जयकृष्ण राय तुषार 

चित्र साभार गूगल


चित्र साभार गूगल

2 मई 2025

सरस्वती सुमन का माहेश्वर तिवारी स्मृति अंक

 

स्मृति शेष माहेश्वर तिवारी

समीक्षा-

गीत की बांसुरी थे माहेश्वर तिवारी

कीर्तिशेष नवगीतकार माहेश्वर तिवारी जी की स्मृति में देहरादून से प्रकाशित साहित्यिक पत्रिका 'सरस्वती सुमन' का अप्रेल 2025 अंक बहुत ही अच्छे कलेवर में 172 पृष्ठीय "माहेश्वर तिवारी स्मृति विशेषांक" के रूप में प्रकाशित हुआ है जिसके अतिथि संपादक नवगीतकार योगेन्द्र वर्मा व्योम का श्रम, चयन और संपादकीय दृष्टि बहुत ही सराहनीय है। पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ आनंद सुमन सिंह ने बहुत ही उत्कृष्ट संपादकीय परम्परा का निर्वाह किया है। विशेषांक सुन्दर साज सज्जा व उच्च कोटि की प्रिंटिंग के साथ साथ माहेश्वर तिवारी जी पर केन्द्रित उत्कृष्ट सामग्री को संजोए है। माहेश्वर जी एक महान और लोकप्रिय नवगीतकार थे कई पीढ़ियों के रचनाकारों को उन्होंने देखा सुना और उन्हें अपने मन का सुन्दर नवगीत सुनाया। कविसम्मेलन मंचों पर वे कभी भी हल्का या फूहड़ नहीं हुए, उन्होंने जो साहित्य में लिखा वही मंच पर पढ़ा। पत्रिका के कवर पर उनकी बोलती हुई तस्वीर आकर्षित करती है और लगता है अभी एक जीवंत ठहाका सुनने को मिलेगा। इस महत्वपूर्ण और संग्रणीय विशेषांक में संपादकीय के साथ प्रथम खंड में माहेश्वर जी का सृजन संसार है जिसमें उनके नवगीत हैं, दोहे है, ग़ज़लें हैं, उनके जीवन की एकमात्र कहानी है और उनसे लिया गया साक्षात्कार है। इसके अलावा आलेख खंड में अवध बिहारी श्रीवास्तव, ओम निश्चल, राजेन्द्र गौतम, गुलाब सिंह सहित देश के 51 बड़े साहित्यकारों के आलेख हैं और डा. बुद्धिनाथ मिश्र, यश मालवीय, जयकृष्ण राय तुषार, मीनाक्षी ठाकुर आदि के 17 श्रद्धांजलि गीत हैं। विशेषांक में माहेश्वर जी के दुर्लभ और ऐतिहासिक फोटो के साथ साथ उनके परिवारजनों- पत्नी बालसुंदरी तिवारी, पुत्र समीर तिवारी, पुत्रवधु आशा तिवारी और पौत्रियों भाषा व अक्षरा के भावोदगार भी शामिल हैं। आख़िर में, देश के विभिन्न शहरों में हुईं श्रद्धांजलि सभाओं के समाचार और उनके निधन के पश्चात प्रकाशित उनके ग़ज़ल संग्रह 'धूप पर कुहरा बुना है' की योगेन्द्र वर्मा व्योम द्वारा की गई समीक्षा से यह विशेषांक महत्वपूर्ण बन गया है। माहेश्वर जी गीत की बाँसुरी से गहन सन्नाटा तोड़ देने वाले गीत कवि थे। वे अपने अनूठे गीतों के साथ युगों तक पाठकों के बीच और गीतकारों के बीच मौजूद रहेंगे। कुल मिलाकर यह बहुत ही सुन्दर, पठनीय और संग्रहणीय विशेषांक है और सरस्वती सुमन पत्रिका की ओर से एक सच्ची श्रद्धांजलि भी है। 

समीक्षक- जयकृष्ण राय तुषार

_______________

कृति- पत्रिका 'सरस्वती सुमन' का "माहेश्वर तिवारी स्मृति विशेषांक "

संपादक- आनंद सुमन सिंह

विशेषांक संपादक- योगेन्द्र वर्मा व्योम

प्रकाशन- अप्रेल, 2025

मूल्य- रुपये 50/-

__________________

29 अप्रैल 2025

एक देशगान -वीरों सरहद पार करो

तिरंगा

 
विष्णु अवतार भगवान परशुराम

परशुराम के 

जन्मदिवस पर 
वीरों सरहद पार करो.
भारत माता 
की जय बोलो 
दुश्मन का संहार करो.

काहूटा को 
राख बना दो 
मारो हर उन्मादी को,
रावण की 
लंका को फूंको 
मारो हर जेहादी को,
कभी नहीं 
जो हुआ आज तक 
 वह तांडव इस बार करो.

खप्पर और त्रिशूल 
उठा लो 
महाकाल को याद करो,
रावलपिंडी 
और कराची 
को बिलकुल बर्बाद करो,
पांचजन्य फूंको 
मानवता का 
फिर से उद्धार करो.

दुनिया काँपे 
अबकी जो भी
युद्ध लड़ो निर्णायक हो,
भारत का
हर सैनिक लक्ष्मण
महावीर रघुनायक हो,
अग्नि, त्रिशूल
पिनाक दागकर
अब अपनी हुंकार भरो.
चित्र साभार गूगल


22 अप्रैल 2025

एक देशगान -बाज़ उड़ाओ

 

भारत माता

देशगान -


एक भिखारी मुल्क 
चुनौती 
देता हिंदुस्तान को.
दुनिया के 
नक्शे से गायब
कर दो पाकिस्तान को,

बाज़ उड़ाओ 
श्वेत कबूतर 
कब तक यहाँ उड़ाओगे,
कब तक सत्य-
अहिंसा वाला 
झूठा गीत सुनाओगे,
अब  ब्रम्हास्त्र 
चलाकर मारो
सदियों के शैतान को.

बार -बार आतंकी 
घेरो मारो 
यही कहानी है,
फिर धरती 
कुरुक्षेत्र बना दो 
इसमें क्या हैरानी है,
सूर्य निगल 
जाये जो पल में 
याद करो हनुमान को.

आँख दिखाते 
बांग्लादेशी 
कैसी नीति हमारी है,
घात लगाए 
दुश्मन बैठे 
घर में भी गद्दारी है,
कब्जे में लो 
सिंध कराची 
और बलूचिस्तान को.

जयहिंद

तिरंगा





21 अप्रैल 2025

श्री आमोद माहेश्वरी जी लोक भारती में आज

 


लोकभारती प्रयागराज के दफ़्तर में राजकमल, लोकभारती, एवं राधाकृष्ण के मुख्य कार्यकारी श्री आमोद माहेश्वरी जी साथ में श्री रमेश ग्रोवर जी, भाई श्री सूर्यनारायण जी एवं श्री विवेक निराला जी.


एक देशगान -जागो फिर वैशाली

 

एक देश गान -जागो फिर वैशाली 

चित्र साभार गूगल
चित्र साभार गूगल


एक देशगान-जागो फिर वैशाली

तक्षशिला,

नालंदा जागो 

जागो फिर वैशाली.

जागो फिर 

चौसठ योगिनियों 

महाकाल की काली.


फिर कोदंड 

उठाकर निकलो 

हे रघुकुल के नायक,

पंचवटी के 

ऋषियों का 

फिर जीवन हो सुखदायक,

धर्म, मोक्ष से 

रिक्त न हो 

अब अक्षय वट की डाली.


वक़्त आ गया 

चक्र उठा लो 

वंशी, मुरली छोड़ो,

हे पीतांबर धारी 

कटि फिर 

दुर्योधन की तोड़ो,

विदुर बुझाओ

लक्षागृह की 

ज्वाला लपटों वाली.


चन्द्रगुप्त

चाणक्य,शिवाजी

राणा अपने नायक,

गांधारी के

दरबारों में

पूजनीय खलनायक,

भारत माता

की गाथा हो

युग-युग गौरवशाली.

जयकृष्ण राय तुषार 

चित्र साभार गूगल


13 अप्रैल 2025

एक देशगान -रामकृष्ण बंकिम सुभाष का चंदन वन मुरझाया है

 

चित्र साभार गूगल

चित्र साभार गूगल

क्रांति गीत -अब सोये बंगाल को


मिलजुलकर 

आवाज़ लगाओ 

अब सोये बंगाल को.

गंगासागर के 

सीने पर 

रक्खा किसने ब्याल को.


रामकृष्ण, बंकिम 

सुभाष का 

चंदन वन मुरझाया है,

संविधान के 

हर पन्ने का 

अनुच्छेद अकुलाया है,

शर्मिंदा कर 

रही आसुरी 

नीति यहाँ पाताल को.


अब रविन्द्र संगीत 

की धरती 

पत्थर लेकर चलती है,

महिलाएं 

असुरक्षित 

बस्ती असहायों की जलती है,

माँ काली के 

साथ बुलाओ 

महाकाल विकराल को.


संत विवेकानंद की 

गौरव गाथा 

कैसे भूल गए,

आज़ादी के

लिए यहाँ 

फाँसी पर कितने झूल गए,

जहाँ -जहाँ 

विषधर लिपटे हैं 

काटो उस हर डाल को.



3 अप्रैल 2025

एक दिन लोकभारती प्रेस में विद्वानों के साथ

 विगत सप्ताह साहित्य और प्रकाशन जगत की दो महान विभूतियों से लोकभारती /राजकमल प्रकाशन में आत्मीय मुलाक़ात हुई. इलाहाबाद विश्व विद्यालय के हिन्दी विभाग के पूर्व प्रोफ़ेसर /आलोचक एवं कवि आदरणीय श्री राजेंद्र कुमार जी एवं लोकभारती के संस्थापक अब संरक्षक आदरणीय श्री रमेश ग्रोवर जी. रमेश जी अस्वस्थ होकर गुड़गांव चले गए थे पुनः उनकी वापसी से लोग अभिभूत हैं. रमेश जी के साथ दूसरी फोटो प्रोफ़ेसर संतोष भदौरिया जी हिन्दी विभाग इलाहाबाद विश्व विद्यालय की है.आप दोनों शतायु हों.

लोकभारती के संस्थापक आदरणीय श्री रमेश ग्रोवर,
 प्रोफ़ेसर संतोष भदौरिया जी हिन्दी विभाग
इलाहाबाद केंद्रीय विश्व विद्यालय

आदरणीय श्री रमेश ग्रोवर संस्थापक लोकभारती
एवं कवि, लेखक, प्रोफ़ेसर राजेंद्र कुमार जी


26 मार्च 2025

एक ताज़ा गीत -चैत्र रामनवमी भी आनेवाली है

 

चित्र साभार गूगल

चित्र साभार गूगल

चित्र साभार गूगल


एक ताज़ा गीत -

सुबह 

परी सी बन्द

खिड़कियाँ खोल रही.

फूल गली 

फिर राधे -

राधे बोल रही.


गोकुल,

वृन्दावन 

मन में बरसाना है,

यमुना के 

जल में भी 

तालमखाना है,

मन के 

निधिवन 

एक मयूरी बोल रही.


फागुन 

बीत गया 

आमों का मौसम है,

महाकुम्भ की 

याद 

सजाये संगम है,

लहरों पर 

नौका 

आहिस्ता डोल रही.


चैत्र 

रामनवमी 

भी आने वाली है,

सरयू 

मंगल गीत 

सुनानेवाली है,

अवधपुरी 

की मिट्टी

जय -जय बोल रही.


काशी के 

घाटों पर 

उत्सव चलते हैं,

इसमें 

दीप अखण्ड 

हमेशा जलते हैं,

ठुमरी

गंगा तट

मीठे रस घोल रही.

कवि 

जयकृष्ण राय तुषार

चित्र साभार गूगल

चित्र साभार गूगल