लेबल

शुक्रवार, 21 जनवरी 2022

एक ग़ज़ल-सब ख़्वाब लिए बैठे यहाँ पाँच सितारा

 

चित्र साभार गूगल



एक ग़ज़ल-
कुछ रोज़ रहेगा ये तिलस्मी है नज़ारा

हर रंग के बैनर यहाँ हर रंग का नारा
कुछ रोज़ रहेगा ये तिलस्मी है नज़ारा

मझधार में कश्ती को बदलने लगे माँझी
ईमान न डूबे उसे मिल जाय किनारा

क्या राष्ट्र का गौरव यही,आज़ादी यही है
बस जाति औ मज़हब का सियासत को सहारा

जनता भी कटोरा लिए मुँह बाये खड़ी है
भर जाए बिना कर्म किये पेट हमारा

हर घर में उदासी है हरेक घर में बग़ावत
सब ख़्वाब लिए बैठे यहाँ पांच सितारा

कौरव भी हैं पांडव भी हैं श्रीकृष्ण,विदुर भी
मैदान ये कुरुक्षेत्र न बन जाए दुबारा

बस पूजो हिमालय,ये तिरंगा, यही गंगा
दुनिया का मुकुट बन के रहे मुल्क हमारा

कवि/शायर जयकृष्ण राय तुषार

चित्र साभार गूगल



गुरुवार, 20 जनवरी 2022

स्थापना दिवस समारोह-उ0 प्रदेश हिंदी संस्थान

हिंदी संस्थान स्थापना दिवस पर काव्य पाठ करते हुए

 

कार्यकारी अध्यक्ष प्रो0 सदानंदप्रसादगुप्त जी द्वारा
 अंगवस्त्रम से सम्मानित होते हुए


रविवार, 9 जनवरी 2022

गीत संग्रह-मेड़ों पर वसंत

 

माननीय मुख्य न्यायधीश जम्मू कश्मीर और लद्दाख
श्री पंकज मित्तल जी को पुस्तक भेंट करते हुए