लेबल

चर्चित I. P. S. श्री सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का कविता संग्रह "आमुख " लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
चर्चित I. P. S. श्री सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का कविता संग्रह "आमुख " लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

14 नव॰ 2026

चर्चित I. P. S. श्री सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का कविता संग्रह "आमुख "

 

कविता संग्रह -आमुख 

एक पठनीय खूबसूरत कविताओं का संग्रह 

आमुख -कवि -चर्चित I. P. S. श्री सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज जी 

विमोचन का अवसर 


कई पुलिस ऑफिसर बेहतरीन पुलिसिंग के साथ अच्छे कवि और लेखक /शायर भी हुए हैं उन्ही संवेदन शील कवियों में शामिल हैं श्री अनिरुद्ध पंकज जी. बेहतरीन मजे हुए कवि की संवेदना पंकज जी की कविताओं में है. पंकज जी सासाराम बिहार से हैं. भूमिका प्रतिष्ठित आलोचक श्री पुरुषोत्तम अग्रवाल जी ने लिखी है.चित्र में आदरणीय श्री रमेश ग्रोवर जी लोकभारती के संस्थापक पुस्तक को हाथ में लिए. कुल 165 कविताएं शामिल हैं, पुस्तक बाबा को समर्पित है.बहुत बहुत बधाई सर 


कपूर 

मैं नहीं उड़ रहा 

मेरी इच्छाएं उड़ रहीं हैं 


***

मातृभाषा 


बोलने से पहले अम्मा सोचती थी 

आदमी, शहर और मौके के बारे में 

फिर दबा लेती थी अपनी ज़बान

***

अधूरा दर्शन 


मैं तुम्हें पूरा देखूंगा 

तुम्हारे काष्ठकार  की कल्पना में 

कल्पित हाथ 

प्रभु जगन्नाथ 

***


कविता में दिल्ली कहता हूँ 

पूरे वैभव और ऐश्वर्य के साथ 

उठती है दिल्ली 

और दिल बैठ जाता है 

सासाराम की इस गली में.


पूरा संग्रह विषय की विविधता से भरा है गहन संवेदना, जीवन दर्शन सबकुछ शामिल है. बेहतरीन कविता संग्रह का कवर सर के सुपुत्र ने बनाया है 


बधाई सर 


पुस्तक का नाम -आमुख 

कविता संग्रह 

मूल्य -299

प्रकाशक -राजकमल प्रकाशन 

नई दिल्ली

आदरणीय श्री सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज जी 
एवं श्रीमती राजी सत्यार्थ जी