![]() |
| राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा |
जंतर मंतर पर नौटंकी जारी है
तिलचट्टों की अमरीका से यारी है
पंचवटी में एक नहीं मारिचि कई
सीता को फिर छलने की तैयारी है
जेहादी, आतंकी बैठे धरने पर
फंडिंग की बिरयानी से इफ़्तारी है
देश विरोधी नारे लगते दिल्ली में
भारत माँ के साथ बड़ी गद्दारी है
लव ज़ेहाद, कंवर्जन वाले गैंग दुःखी
F. C. R. A. में संशोधन जारी है
अनशन के पीछे कुर्सी का किस्सा है
गालीबाजों से विपक्ष की यारी है
षड्यंन्त्रों के शकुनि विदेशी पासे हैं
लक्षागृह की गुपचुप फिर तैयारी हैं
भारत माँ का चेहरा भरा खरोचों से
पत्थरबाजी लाइलाज बीमारी है
सेनाओं पर गर्व तिरंगा करता है
देशभक्ति इन गद्दारों पर भारी है
![]() |
| भारत माता की छवि |


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें