दिनांक 6 दिसंबर कैंट क्षेत्र D. S. O ग्राउंड में उच्चतम न्यायालय के यशस्वी न्यायमूर्ति आदरणीय श्री पंकज मित्तल जी की पुत्री का दिल्ली में विवाह सम्पन्न होने के बाद स्थानीय (प्रयागराज )रिसेप्शन था. इस यादगार समारोह में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायधीश के साथ अन्य न्यायमूर्ति गण की उपस्थिति के बीच भाई हितेश कुमार सिंह जी से मिलना हुआ. अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा होने के बाद भी हिन्दी और हिन्दी साहित्य के प्रति अतुलनीय प्रेम और न्याय के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचकर भी साधारण जन के प्रति आदरभाव माननीय मित्तल साहब की अद्भुत विशेषता है. कविता लिखने का शौक वह भी हिन्दी में माननीय की अतिरिक्त विशेषता है.कवियों/लेखकों के प्रति सदैव आदरभाव रखते हैं.इस यादगार और पावन समारोह में मैंने अपना ग़ज़ल संग्रह और श्रीमद भागवत गीता भी माननीय को भेंट किया.प्रयागपथ के मोहन राकेश विशेषांक में माननीय की कुछ कविताएं पढ़ने को मिलीं.
![]() |
| माननीय न्यायमूर्ति श्री पंकज मित्तल जी और प्रयागपथ के यशस्वी सम्पादक भाई श्री हितेश कुमार सिंह जी मैंने अपना ताज़ा ग़ज़ल संग्रह भेंट किया |
![]() |
| माननीय न्यायमूर्ति श्री पंकज मित्तल जी उच्चतम न्यायालय |
![]() |
| माननीय न्यायमूर्ति श्री पंकज मित्तल जी उच्चतम न्यायालय साथ में प्रयागपथ के सम्पादक श्री हितेश कुमार सिंह और मैं |


